फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Family seeks help for the treatment of a woman who suffered burns.

Banda News: झुलसी महिला के इलाज के लिए परिवार ने मांगी मदद

Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Family seeks help for the treatment of a woman who suffered burns.
बांदा। ग्राम पंचायत बीरा में आग से झुलसी एक महिला का आर्थिक तंगी के कारण नौ माह बाद भी समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

परिवार ने शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बीरा गांव निवासी देवा देवी (34) पिछले साल दिसंबर में प्रसव के बाद ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थीं। इसी दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शुरुआती इलाज कराया। पर पैसे खत्म होने के बाद उपचार रुक गया।

पति इंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि देवा देवी कई महीनों से चारपाई पर दर्द झेल रही हैं। इंद्र प्रसाद पहले बाहर मजदूरी करते थे। परिवार के पास खेती या आय का कोई अन्य साधन नहीं है। उन्होंने सरकारी स्तर पर उपचार और समाजसेवियों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed