फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Family members of the injured demonstrate at the SP residence

घायल के साथ परिजनों का एसपी आवास पर प्रदर्शन

Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family members of the injured demonstrate at the SP residence
बांदा। शहर के स्टेशन रोड में बुधवार को तड़के दैनिक अखबार की टैक्सी के क्लीनर पर जानलेवा हमले में पुलिस द्वारा हल्कीी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने पर घायल के परिजनों ने देर रात घायल को लेकर पुलिस अधीक्षक आवास गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनमें रोष था कि धारदार हथियार से जानलेवा हमले के बाद भी जान से मारने के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट में नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। नगर क्षेत्राधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्सी कर्मी संजय पर जैन धर्मशाला के नजदीक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला किया था। उस समय वह कानपुर से टैक्सी में लाए अखबार उतार रहा था। उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंका गया। हमलावर गुंडे शहर के ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां कोरोना जांच के चलते भर्ती नहीं किया गया। देर रात वापस बांदा लौटने पर घायल को लेकर परिजनों ने एसपी आवास गेट पर प्रदर्शन किया।
नारे लगाए। इसी बीच सिविल लाइन चौकी प्रभारी घायल और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर चौकी लाए और देर रात तक भरोसा दिलाया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। उचित धाराएं लगाई जाएंगी।

शुक्रवार की शाम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर में नामजद किए गए आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। घटना की जांच क्षेत्राािधकारी नगर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed