{"_id":"65fc89611272610d210629a4","slug":"family-members-of-brother-and-sister-clashed-for-possession-of-the-farm-six-injured-banda-news-c-215-1-sknp1043-105805-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत पर कब्जे के लिए भाई-बहन के परिजन भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत पर कब्जे के लिए भाई-बहन के परिजन भिड़े, छह घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सरसों के खेत पर कब्जे को लेकर भाई-बहन के परिजनों के बीच जमकर लाठियां ,पत्थरबाजी व बरछी चलीं। इसमें एक पक्ष से एक की हालत नाजुक है। डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर किया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बहिलपुरवा के ग्राम पुराना बहिलपुरवा कोल आदिवासी बस्ती निवासी दसोदिया देवी व उसके भाई रामभवन के परिजनों के बीच सरसों के खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों पक्ष के परिजन खेत के पास मौजूद थे। बातचीत में फसल काटने को लेकर अपना हक जताने लगे। इससे गाली गलौज होने लगी।
दसोदिया देवी ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी भाई व उसके बच्चों ने घर में घुसकर लाठी, बरछी से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि कुछ अन्य परिजन बाहर से पत्थरबाजी कर रहे थे। इसमें उसके पति रामलाल को गंभीर चोट आई। उधर, रामभवन ने आरोप लगाया कि खेत से लौटने के बाद बहन दशोदिया के पुत्र व पति ने उन्हें मारने की धमकी देकर उनकी बाइक आदि तोड़ दी। इसके बाद मारपीट की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामसिंह मयफोर्स पहुंचे और दोनों पक्ष के घायलों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। घायल रामलाल की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दशोदिया की तहरीर पर रामनायक, श्रीपाल, राममनोहर व छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
उधर, दूसरे पक्ष रामभवन की तहरीर पर रोहिणी व उसके पिता रामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में रामलाल को छोड़कर अन्य सभी को पकड़ा है। गुरुवार को पीडि़त दशोदिया देवी ने एसपी को पत्र देकर बताया कि हमलावर उसके घर से अनाज व अन्य सामग्री भी ले गए हैं। उसे दिलाया जाए।