फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Facilities will increase, forts and temples will be improved for tourists

Banda News: बढ़ेंगी सुविधाएं, पर्यटकों के लिए संवरेंगे दुर्ग व मंदिर

Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase, forts and temples will be improved for tourists
बांदा। नए वर्ष में जिले में पानी, सड़क और स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ेंगी। जल जीवन मिशन के तहत फरवरी से हर घर नल से जल योजना का 667 गांवों को लाभ मिलेगा। जाम से जूझ रहे लोगों को जून माह से रिंग रोड की सुविधा मिलेगी। वह बिना रोकटोक से फर्राटा भर सकेंगे। लिवर, किडनी और हार्ट के मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा, जून से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा मिल सकेगी। बबेरू वासियों को बसों के लिए मुख्यालय चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अप्रैल में बस स्टैंड बन जाने से सभी जिलों के लिए बसें यहीं से मिलेंगी।
विज्ञापन


-----------
फरवरी से हर घर नल से जल मिलेगा
जिले के 667 गांवों में फरवरी से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल मिलेगा। करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से खटान और अमलीकौर पेयजल परियोजना निर्माणाधीन हैं। दोनों परियोजनाओं में करीब 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। नलकूप, पेयजल टंकियां, पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। करीब दो सौ गांवों में टेस्टिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन

---------
जून से रिंग रोड पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन
शहर में बसपा शासन काल से अधूरा पड़ा रिंग रोड जून 2025 में पूर्ण हो जाएगा। केन नदी में पुल बनाया जा रहा है। इसका करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल बनते ही पीडब्ल्यूडी विभाग नरैनी रोड से महोबा रोड को मार्ग तक बाईपास से जोड़ देगा। इसके बाद शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। जून से वह फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्रिटिकल केयर यूनिट की जून में मिलेगी सुविधा
रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज परिसर में 100 शैय्या की क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माणाधीन है। इस यूनिट के बनने से नए वर्ष में लिवर, किडनी और हार्ट के मरीजों को सुविधा मिलेगी। इन मरीजों को यहां भर्ती कर विशेष सुविधाएं के साथ इलाज मिलेगा। इस परिसर में डायलिसिस यूनिट भी संचालित की जाएगी। इसके वर्ष जून 2025 में तैयार होने की उम्मीद है।

--------
अप्रैल से बबेरू रोडवेज बस स्टैंड से मिलेगीं बसें
बबेरू तहसील मुख्यालय में रोडवेज बस स्टैंड अप्रैल में 16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो जाएगा। नए वर्ष में बबेरू से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर व मध्य प्रदेश जाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहां यात्री प्रतीक्षालय व स्वच्छ शौचालय से लेकर सारी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed