फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Faces of 300 students blossomed after getting tablets

Banda News: टैबलेट पाकर खिले 300 छात्र-छात्राओं के चेहरे

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Faces of 300 students blossomed after getting tablets
फोटो::::: 26बीएनडीपी19 - कृषि विश्वविद्यालय में टैबलेट प्राप्त करते मेधावी।
विज्ञापन

टैबलेट पाकर खिले 300 छात्र-छात्राओं के चेहरे
-तकनीकी सशक्तिकरण के लिए हुआ टैबलेट वितरण कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट वितरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। टैबलेट पाकर तीन सौ मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विधायक नरैनी ओममणी वर्मा कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता के मद्देनजर टैबलेट वितरण सराहनीय प्रयास है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में हम सभी को आगे बढ़ने का मौका है। विभिन्न गैजेट के माध्यम से आवश्यकतानुसार ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। आज की शिक्षा तकनीकी और कौशल विकास पर केन्द्रित है। जिसके लिए समय-समय पर सरकार विभिन्न माध्यम से इच्छा के साथ-साथ छात्रों में कौशल विकास एवं दक्षता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चला रही है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने कहा कि टैबलेट का उपयोग अति महत्वपूर्ण है। छात्रों को अपने भविष्य के दृष्टिगत इसका उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. एसके सिंह ने छात्रों को बताया कि 303 छात्रों टैबलेट वितरित किए गए हैं। सहायक प्राध्यापक डा. एस गौतम ने टैबलेट चलाने तथा विभिन्न अपडेटो को इंस्टाल करने की जानकारी दी। इस दौरान उपकुलसचिव डा. राजीव उमराव, सहायक प्राध्यापक डा. वीके गुप्ता डा. अवनीश शर्मा, डा. बिजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed