फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Expulsion cancelled within 24 hours, same position reassigned

Banda News: 24 घंटे में निष्कासन रद्द, दोबारा सौंपा वही पद

Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Expulsion cancelled within 24 hours, same position reassigned
अतर्रा। अनुशासनहीनता और अभद्र टिप्पणी के आरोप पर पद से हटाए गए पदाधिकारी को 24 घंटे में दोबारा उसी पद पर नियुक्त कर दिया। पदाधिकारी ने इसे सत्य की जीत बताया।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव अमोल यादव को प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने 25 फरवरी को अनुशासनहीनता और अभद्र टिप्पणी के आरोप पर पद से हटा दिया था। इसके बाद समर्थकों ने सोशल मीडिया पर संगठन के कुछ लोगों द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करने और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। दूसरी ओर बढ़ते विरोध के चलते महज 24 घंटे के अंदर प्रदेश अध्यक्ष ने नया पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

अमोल यादव ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक यह बात पहुंची थी, जिन्होंने जनहित के मुद्दे को उठाने पर किए गए निष्कासन पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हें पुन: दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed