{"_id":"659301d8c61d6989de0096a0","slug":"exhibition-operator-attacked-rs-4-lakh-47-thousand-snatched-banda-news-c-212-1-bnd1002-5782-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रदर्शनी संचालक पर हमला, चार लाख 47 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रदर्शनी संचालक पर हमला, चार लाख 47 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
बांदा। शहर के पंडित जेएन कॉलेज मैदान में चल रही महर्षि वामदेश्वर मेला प्रदर्शनी में कार और बाइकों में सवार होकर आए 12 लोगों ने प्रदर्शनी संचालक पर हमला कर दिया। मेला प्रदर्शनी में बिक्री के रुपये तीन लाख रुपये और कार में रखे एक लाख 47 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर प्रदर्शनी संचालक समेत चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। संचालक की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शनी संचालक ने कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किरन कॉलेज कटरा निवासी पंकज निगम पंडित जेएन कॉलेज ग्राउंड में महर्षि वामदेश्वर मेला प्रदर्शनी लगाए है। यहां मनोरंजन के विभिन्न संसाधनों समेत कपड़ों व घरेलू आइटमों की दुकानें लगीं हैं। प्रदर्शनी संचालक पंकज निगम ने बताया कि वह नए साल की रात डेढ़ बजे करीब प्रदर्शनी में हुई खरीदारी का रुपया करीब तीन लाख रुपये लेकर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी एक कार, दो बाइक व एक स्कूटी में सवार करीब 12 लोग आए और उस पर हमला बोल दिया। बैग में रखे तीन लाख रुपये छीनकर भाग निकले।
घटना के बाद वह लोग सिविल लाइन चौकी गए तो वहां कोई न मिला। संचालक ने यूपी-112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस आई लेकिन कहा कि कोतवाली जाओ। कार से कोतवाली जाने की तैयारी कर रहे थे तभी सुबह चार बजे करीब वही लोग दोबारा वहां आए और फिर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार में रखे एक लाख 47 हजार रुपये भी ले गए। विरोध करने पर प्रदर्शनी मालिक धीरज (28), उत्तरीपुरा, बिल्हौर निवासी राहुल (25), छतरपुर निवासी फूल सिंह (26) को भी मारा पीटा। संचालक पंकज ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में लूट व मारपीट की तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि लूट का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। घायल चार लोगों का कोतवाली में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।