फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Exemption will be given even if caught in electricity theft

Banda News: बिजली चोरी में पकड़े जाने पर भी मिलेगी छूट

Fri, 24 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Exemption will be given even if caught in electricity theft
बांदा। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना में घरेलू व बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ता भी छूट का लाभ ले सकेंगे। योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के तहत 30 नवंबर तक ब्याज में 100 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर तक छूट पर कम लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि पहली बार बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना में घरेलू कनेक्शन धारक व चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को भी छूट का लाभ दिया जा रहा है। बताया कि एक किलो वाट के घरेलू उपभोक्ता को ब्याज में शत-प्रतिशत व चोरी के मामले में 65 फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग उनके मुकदमें व आरसी भी वापस कर लेगा। इसके अलावा इस योजना में प्रतिष्ठान, औद्योगिक संस्थान, नलकूप उपभोक्ताओं को भी छूट मिलेंगी। बताया कि यह योजना तीन चरणों में चलाई जा रही है। पहला चरण 30 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 15 दिसंबर तक व तीसरी चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। लेकिन दूसरे व तीसरे चरण में छूट का प्रतिशत कम जाएगा। पहले आओ पहले पाओं के तहत बकाएदार अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता आरएस माथुर ने बताया कि मंडल में छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर 640 करोड़ से अधिक बकाया है।



डीएम ने कहा कि एक लाख से अधिक बडे बकायेदारों के विरूद्ध 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक वसूली का अभियान चलेगा। कहा कि राजस्व विभाग के अमीनों को विद्युत विभाग की ओर से वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं।


बांदा। दोहरे सर्किट निर्माण कार्य के लिए शहर के कई इलाकों में शुक्रवार (24 नवंबर) को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) रवि कांत ने बताया कि शुक्रवार को 132 केवी में दूसरे सर्किट लाइन में निर्माण का काम होना है। इसके लिए तुलसी नगर, भूरागढ़, न्यायालय और चिल्ला रोड फीडर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक (3 घंटे) बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed