फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Examiners checked 25,668 copies of high school and intermediate

Banda News: परीक्षकों ने हाईस्कूल व इंटर की जांची 25,668 काॅपियां

Wed, 20 Mar 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 20 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Examiners checked 25,668 copies of high school and intermediate
बांदा: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो केंद्रों में चल रहा है। मंगलवार को 793 परीक्षकों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 25,668 काॅपियां जांची। मूल्यांकन में चौथे दिन भी 226 परीक्षक नहीं आए और न ही डीआइओएस को अभी तक कोई नोटिस का जवाब भेजा है। अब इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में उप नियंत्रक मेजर मिथलेश पांडेय के निर्देशन में इंटरमीडिएट की काॅपियां जांची जा रही हैं। यहां इंटर की 68,787 कापियां आवंटित की गई हैं। केंद्र में अब तक 64,973 कापियां पहुंची हैं। मंगलवार को 32 उप प्रधान परीक्षकों व 206 परीक्षकों ने 9,200 कापियां जांची। यहां 272 परीक्षकों में 66 अनुपस्थित रहे। अब तक 25,536 कापियां जांची जा चुकी हैं। जबकि 39437 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को शेष हैं। डीएवी इंटर कॉलेज में आवंटित हाईस्कूल की 1,13,101 कापियों में 38,767 कापियां जांची जा चुकी हैं। अब 62,210 अवशेष हैं। मंगलवार को यहां 16,468 कापियां चेक की गई हैं। 747 परीक्षकों में 587 उपस्थित रहे। जबकि 160 परीक्षक यहां गैरहाजिर चल रहे हैं। उप नियंत्रक डॉ. आनंद गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों की सूची डीआइओएस को भेजी गई है। इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed