फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Examination moved encompass upset trainees

परीक्षा टलने से खफा प्रशिक्षणार्थियों का धरना

Sat, 19 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Examination moved encompass upset trainees

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण ले चुके

विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने ऐन मौके पर परीक्षा निरस्त किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि हम लोग कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। 25 अगस्त को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो यह कहकर वापस कर दिया गया कि फिलहाल परीक्षा निरस्त हो गई है।

इसके बाद 16 सितंबर को फोन पर सूचना देकर 19 सितंबर को सुबह बुलाया गया। सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुुुए लेकिन परीक्षा नहीं कराई गई और न ही अगली तिथि बताई गई। कारण पूछे जाने पर अभद्रता की गई। प्रशिक्षणार्थियों ने डीएम से इस पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

ज्ञापन देने वालों में इलेक्ट्रिकल बैच के अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी अग्निहोत्री, हिम्मत सिंह, विवेक कुमार, विजय कुमार, अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, अज्ञात सिंह, राकेश कुमार, महेश्वरी प्रसाद, निर्भय कुमार भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed