फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even in towns, celebrations and celebrations are celebrated

कस्बों में भी जुलूस और जश्न से मनाया यौमे विलादत

Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Even in towns, celebrations and celebrations are celebrated
चिल्ला कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी का नजारा। - फोटो : BANDA
बांदा। जश्ने ईद मीलाद कस्बों में भी मनाया गया। रविवार को दिनभर जुलूसे मोहम्मदी की धूम रही। हिंदू-मुस्लिम एकता की पुरानी चली आ रही परंपरा भी रही। पैगंबर के जन्मदिन की अन्य धर्म के लोगों ने मुस्लिमों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। हरे परचम और झंडे शामिल रहे।
एसडीएम महेंद्र प्रताप, तहसीलदार विपिन कुमार, क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय फोर्स के साथ उपस्थित रहे। हरदौली, आलमपुर, बगेहटा, सिमौनी, पतवन, कोर्रही, औगासी और बछौंधा गांवों में भी ईद मीलाद का जश्न मना।
विज्ञापन

नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में सौहार्द भरे माहौल में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए। हरे परचम और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सीओ कुलदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय फोर्स के साथ उपस्थित रहे। जमवारा, लहुरेटा, नसेनी, हड़हा कबौली गांवों में भी यौमे विलादत की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक बदौसा रोड स्थित जामा मस्जिद से दोपहर बाद जुलूसे मोहम्मदी रवाना हुआ। हरे झंडे और झांकियों के बीच नारे गूंजते रहे। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर वापस रजा मस्जिद में समाप्त हुआ। अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ, रफीक पहलवान, शाकिर अली उर्फ बच्चा, सत्तार बाबू, इरफान, इखलाक, इमरान, पप्पू खां सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, संतोष कसौंधन, भरतलाल गुप्ता आदि शामिल रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम सौरभ शुक्ला, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी, एसआई चंद्रपाल सिंह, पन्नालाल यादव, प्रभा पांडेय, गोपाल दुबे, रामस्वरूप द्विवेदी आदि शामिल रहे।
तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ और मुख्य रास्तों से गुजरकर वापस यहीं खत्म हुआ। हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की परंपरा बरकरार रखते हुए हिंदू-भाइयों ने भी शिरकत की। कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, डा.असगर खां, मोहम्मद इलियास, कासिद अली सिद्दीकी, अनवारुल हक सिद्दीकी, यूसुफ खां सहित भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसआई रामदिनेश तिवारी, कमला प्रसाद मिश्रा, कमलेश कुमार, अजय दुबे आदि शामिल रहे।

चिल्ला प्रतिनिधि के मुताबिक सादी मदनपुर से जुलूसे मोहम्मदी की शुरूआत हुई। चिल्ला बस स्टॉप पर समापन हुआ। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हाजी अली ने चाय-बिस्किट का लंगर किया। ग्राम प्रधान अंसार अहमद ने अगुवाई की। हिंदू भाइयों ने भी स्वागत किया और बधाई दी। एसडीएम पैलानी मंसूर अहमद सहित तहसीलदार, सीओ सदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed