{"_id":"685d8ceb569b9523ef0002da","slug":"even-after-five-days-the-accused-of-attempted-murder-have-not-been-arrested-banda-news-c-212-1-sknp1006-128867-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पांच दिन बाद भी हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पांच दिन बाद भी हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के उसरा मंदिर के पास सीज किए गए ट्रकों में छुड़ाने में पैगंबरपुर-जरर मार्ग पर एसडीएम नरैनी व उनके वाहन चालक के साथ भाजपा समर्थकों की ओर की गई घटना के पांच दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि एसडीएम के वाहन चालक की ओर से 10 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला के वाहन चालक महुवा गांव निवासी कामता प्रसाद मिश्रा ने खुरहंड निवासी ललित गुप्ता, आलोक सिंह, छोटकू द्विवेदी, बड़कू द्विवेदी और 25-30 अज्ञात के खिलाफ रविवार/सोमवार की रात सवा तीन बजे गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर में हत्या का प्रयास, अपमानित करने, जान से मारने के लिए गला घोटनें का प्रयास, आपराधिक धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, समूह के साथ हमला करने, लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन में बाधा करना जैसी 10 गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
इन धाराओं में से हत्या के प्रयास में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस मामले की भले ही विवेचना प्रचलित हो, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न किया जाना, कहीं न कहीं सत्ता पक्ष का दबाव की ओर इंगित कर रहा है। ऐसी लोगों में चर्चा है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि घटना की विवेचना चल रही है, साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।