फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Evaluation of 4342 copies on day one

4342 कापियों का मूल्यांकन हुआ पहले दिन

Tue, 12 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 4342 copies on day one
मूल्यांकन केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कालेज का निरीक्षण करते डीआईओएस विनोद कुमार। - फोटो : BANDA
बांदा। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से दो केंद्रों में शुरू हो गया। पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 4342 कापियों का मूल्यांकन हुआ। हॉटस्पॉट वाले मूल्यांकन केंद्र डीएवी इंटर कालेज की कापियां अब बुधवार से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज (अतर्रा चुंगी) में जांची जाएंगी। लॉकडाउन के बाद शुरू हुए मूल्यांकन के पहले दिन आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 2710 कापियां जांची गईं। यहां 39,485 कापियों का मूल्यांकन होना है। जीआईसी में 1632 कापियां जांचीं गईं। यहां 60,930 कापियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र नियंत्रक/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे। बताया कि हॉटस्पॉट वाले मूल्यांकन केंद्र डीएवी इंटर कालेज की कापियां बुधवार से सरस्वती इंटर कालेज (अतर्रा चुंगी) में जंचेगी। केंद्र को सैनिटाइज्ड करने के साथ ही कापियों को कड़ी सुरक्षा में डीएवी से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पहुंचाया जा रहा है। यहां कुल 49 हजार कापियों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कालेज में मंगलवार को 206 परीक्षकों में 100 ही उपस्थित हुए। 106 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कालेज में 209 परीक्षकों में 65 ने मूल्यांकन किया। 144 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित परीक्षकों को पत्र लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed