फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Epidemic new challenge before educational institutions

शिक्षण संस्थाओं के समक्ष महामारी नई चुनौती

Sat, 16 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Epidemic new challenge before educational institutions
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सांख्यिकी एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने कहा कि वैश्विक महामारी ने शिक्षण संस्थाओं के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। शिक्षण जारी रखने के लिए हमें नए विकल्प खोजने होंगे। डिजिटल प्लेटफार्म इसमें प्रभावी सिद्ध हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. गौतम ने कहा कि लॉकडाउन में छात्रों का शोध कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यह कार्यशाला उपयोगी सिद्ध होगी। सांख्यिकी और कंप्यूटर विज्ञान विभाग का प्रयास सराहनीय है। शोध में वैज्ञानिक और छात्रों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला संयोजक डा. गौरव शुक्ल ने बताया कि विभिन्न विशेषज्ञ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपना व्याख्यान देंगे। इनमें गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के डॉ. आरएस राजपूत, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ. मनोज कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय के डा. अशोक कुमार और कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय प्रयागराज के डा. ध्यानेश शुक्ला विभिन्न सांख्यिकी प्राविधियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला समन्वयक डॉ. भानु प्रकाश मिश्र ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में देश के 17 विश्वविद्यालयों से अलग-अलग विषयों के 50 शोधार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन डा. धीरज मिश्रा ने किया। सह समन्वयक डा. अमित मिश्रा, सह संयोजक डा. उमेशचंद्र ने छात्रों के प्रश्नों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed