{"_id":"5f0606388ebc3e63dc764d57","slug":"eo-were-put-in-court-on-contempt-banda-news-knp5699439184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना पर कोर्ट में खड़े किए गए ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना पर कोर्ट में खड़े किए गए ईओ
विज्ञापन
अतर्रा। न्यायालय परिसर को सैनिटाइज और सफाई न किए जाने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए नगर पालिका परिषद के ईओ को तलब कर एक घंटे कोर्ट में खड़ा रखा। ईओ ने हलफनामे के साथ अदालत से माफी मांगी।
सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वेश सिंह यादव ने 2 जुलाई को ईओ को आदेश दिया था कि न्यायालय परिसर को सैनिटाइज और सफाई कराएं। ईओ रामसिंह ने मंगलवार को अदालत में नोटिस का जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट स्वीकृत न होने और पालिका व सफाई कर्मियों को वेतन व अन्य आवश्यक सेवाएं, सफाई व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल आदि का भुगतान अध्यक्ष द्वारा रोक दिया गया है।
ईओ के इस जवाब पर सिविल जज ने नोटिस जारी कर उन्हें बुधवार को तलब किया था। ईओ के जवाब से न्यायालय संतुष्ट नहीं हुआ और ईओ को कोर्ट में एक घंटा तक खड़ा रखा। हलफनामा के साथ क्षमा याचना पर अदालत ने ईओ को हिदायत देकर जाने दिया।