फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   EO charge protest

प्रभारी ईओ के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
EO charge protest
बबेरू में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू। नगर पंचायत सफाई कर्मियों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा भुगतान में कमीशन की शिकायत की है। तहसीलदार को चार्ज से न हटाने पर शुक्रवार से पांच दिवसीय हड़ताल करेंगे। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को नगर पंचायत सफाई कर्मियों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा है कि तहसीलदार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


वह प्याऊ, वेतन व अन्य मदों के भुगतान में 20 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं। बिना कमीशन के चेकों में हस्ताक्षर नहीं कर रहे। वेतन न मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर है। तहसीलदार को चार्ज से न हटाने पर शुक्रवार से पांच दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी मांग पूरी न हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सफाई कर्मी चंदन प्रसाद, माता प्रसाद, रामकिशोर, कैलाशचंद्र, महेशचंद्र, हीरालाल, राजकुमार, राजाबेटी, विजइया, रामचरन, प्रेमचंद्र समेत सभी सफाई कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष से भी कमीशन की बात कही
बबेरू। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने कहा कि गर्मियों में प्याऊ का ढाई माह का लगभग 60 हजार रुपये भुगतान बाकी है। यह पत्रावली तहसीलदार के यहां कई दिनों से लंबित है। पंचायत लिपिक रोज चक्कर लगा रहा है।


गुरुवार को उन्होंने खुद तहसीलदार अजय कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने 20 फीसदी कमीशन मिलने पर हस्ताक्षर करने को कहा। गरीब सफाई कर्मियों के बिल भुगतान के बारे में कहा तो उस पर भी 20 फीसदी कमीशन की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उनसे इस तरह की बात कर रहे हैं तो तहसीलदार भड़क गए और कहा कि डीएम से कहकर हटवा दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed