{"_id":"65babe235ab7933486022514","slug":"entrepreneurs-told-about-problems-of-water-electricity-and-roads-banda-news-c-212-1-bnd1002-106655-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उद्यमियों ने बताईं पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उद्यमियों ने बताईं पानी, बिजली और सड़क की समस्याएं
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग व जीबीसी निवेशकों की बैठक एडीएम अभिताभ यादव की अध्यक्षता में हुई। जिला उद्योग बंधुओं व जीबीसी निवेशकों ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में बिजली, पानी, सड़क, जलापूर्ति, लीकेज, आदि की समस्या बताई। एडीएम ने अधिशासी अभियंताओं को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा में जिला अग्रणी बैंक के शाखा प्रबंधकों को बैंको में लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण दिलाये जाने, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना में बैंको में लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण दिए जाने को कहा।
उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग द्वारा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू के अंतर्गत नोडल विभागों के अधिकारियों को निवेशकों से कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। ईज ऑफ डूइंग विजनेश के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, उपायुक्त (उद्योग) गुरुदेव, सुधा सिंह, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, सईद अहमद आदि रहे।