{"_id":"69122a1d41b0c50bfc0a6e00","slug":"entered-the-house-and-did-obscene-acts-with-the-woman-accused-of-theft-banda-news-c-212-1-sknp1006-135881-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत, चोरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत, चोरी का लगाया आरोप
Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा। भाई पर घर में घुसकर पत्नी से अश्लील हरकत करने और चोरी करने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई अक्सर उसकी मां, पत्नी व पुत्रियों के साथ मारपीट करता है। घर में रखा सामान चोरी कर ले जाता है। बीते छह नवंबर को रात लगभग 2ः30 बजे वह दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया था और उसकी पत्नी को सोते समय दबोचकर अश्लील हरकत की।
पत्नी के चिल्लाने पर वह उसका मोबाइल लेकर भाग निकला। युवक ने अपने भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।