फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Enter the officer in the register on leaving the headquarters

मुख्यालय छोड़ने पर रजिस्टर में इंट्री करें अफसर

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Enter the officer in the register on leaving the headquarters
बांदा। डीएम अनुराग पटेल ने कहा है कि कोई भी अधिकारी मुख्यालय से बाहर जाने पर रजिस्टर में इंट्री करके जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जन सुनवाई करेगा। जिन विभागाें का बिजली बिल बकाया है वह जमा करें। बैठक में अनुपस्थित महोबा के डीआईसी महाप्रबंधक विमल द्विवेदी और सेतु निगम के एसके निरंजन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने सिंचाई विभाग अधिकारियों को खबरदार किया कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाएं। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की अधूरी 13 सड़कों को इसी माह पूरा करने के लिए निर्देश दिए। 5 अन्य अधूरी सड़कों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। किसान सम्मान निधि की स्थिति सुधारने और निर्माणाधीन गोशालाओं को एक माह के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए। एंबुलेंस में मरीजों से मनमानी वसूली पर औचक जांच और कार्रवाई की चेतावनी दी। अस्पतालों से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ शासन को लिखने के लिए कहा। कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास, पंचायत भवन, पीएम ग्राम सड़क आदि की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed