फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Engineering student dies after being hit by a train

बांदा: ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Engineering student dies after being hit by a train
बांदा। ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। डिंगवाही रेल लाइन पर उसका शव पड़ा पाया गया। पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। परिजनों की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के देवरार पन्नाह निवासी बालकृष्ण चतुर्वेदी (18) पुत्र शारदा प्रसाद चतुर्वेदी यहां बांदा में रहकर नरैनी रोड स्थित केसीएनआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसका शव शहर कोतवाली स्थित डिंगवाही रेल लाइन में शनिवार की देर रात पड़ा मिला। डिंगवाही स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। छात्र के शव के पास मिले मोबाइल से उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर शिनाख्त की।
विज्ञापन

चाचा ललित किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र बांदा में रहकर केसीएनआईटी कॉलेज के पास किराये के कमरे में रहता था। वह दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता शारदा गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed