फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Encroachment removed on papers, sand on the pavement, heaps of moorang

कागजों पर हटा अतिक्रमण, फुटपाथ पर बालू, मौरंग के ढेर

Mon, 20 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed on papers, sand on the pavement, heaps of moorang
Encroachment removed on papers, sand on the pavement, heaps of moorang - फोटो : BANDA
बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर मंडल के सभी जिलों में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का करीब एक सप्ताह अभियान चलाया गया। इसकी रिपोर्ट भी आयुक्त को भेज दी गई, मगर नगर पालिका प्रशासन ने केवल कागजों पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया है। हकीकत में अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों सहित अतर्रा रोड, तिंदवारी रोड, महोबा रोड में अभी भी बिल्डिंग मैटेरियल का सामार्न इंट, बालू, गिट्टी रखा है। इससे आए दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं। राहगीरों को जाम के झाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर नगर पालिका व नगर पंचायतों ने फुटपाथों को खाली कराने के लिए अभियान तो चलाया, लेकिन अधिकारियों की इच्छा शक्ति की कमी के कारण अभियान सफल नहीं हो सका है। सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया। चौंकाने वाली बात यह है कि बांदा पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्ग छोटी बाजार, खुटला, कालूकुआं, चिल्ला रोड, जेल रोड, तिंदवारी रोड, अतर्रा रोड के फुटपाथों से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान हटवाकर पूरी तरह से खाली कराए जाने की रिपोर्ट आयुक्त को भेज दी है, लेकिन यहां पर सोमवार को फुटपाथों पर अतिक्रमण जमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा: 14 मार्गों से हटवाया अतिक्रमण
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश का कहना है कि कमिश्नर के आदेश पर पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर शहर के महाराणा प्रताप चौक, कालूकुआं, जेल रोड, चिल्ला रोड के 14 मार्गों के फुटपाथों से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान हटवा गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed