फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Encroachment on smooth traffic became a problem, children and ambulances remained stuck in traffic jams.

Banda News: सुगम यातायात में अतिक्रमण बना नासूर, जाम में फंसे रहे बच्चे व एंबुलेंस

Wed, 29 Oct 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 29 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on smooth traffic became a problem, children and ambulances remained stuck in traffic jams.
फोटो - 02 मुख्य चौराहा में लगे जाम में फंसे स्कूली बच्चे व वाहन। संवाद
बबेरू। चौराहों पर अतिक्रमण सुगम यातायात के लिए नासूर बन गया है। सोमवार को कस्बे के मुख्य अद्भुत चौराहा पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। घंटों लगे जाम से स्थानीय व राहगीर परेशान हुए। इसमें कई स्कूलों के वाहन भी फंस गए, जिससे उनमें सवार छोटे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। जबकि यातायात बहाल कराने में एक होमगार्ड ही जूझता नजर आया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कस्बे का अद्भुत चौराहा जाम होने से चौतरफा वाहनों की कतारें लग गईं। हर एक को पहले निकलने की जल्दी थी। इस होड़ में वाहनों सवारों ने आड़े तिरछे वाहन लगाकर व्यवस्था को और चौपट कर दिया। हालात यह हो गए कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम के झाम में कई स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए सिर्फ एक होमगार्ड कवायद में जुटा रहा। काफी देर बार जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाने के साथ बेतरतीब खड़े ई-रिक्शों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार महेश गुप्ता, संजू शिवहरे, बब्लू गुप्ता, राममनोहर आदि ने बताया कि चौराहा पर जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। बीते वर्ष चौराहे के सुंदरीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार करा पैमाइश कराई थी, फिर उसके बाद कुछ नहीं हुआ। कहा कि यदि चौराहा के आसपास अतिक्रमण हटाया जाए तो लोगों को जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed