फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Employees booked for embezzlement of Rs 10 lakh

Banda News: कर्मचारियों पर 10 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Employees booked for embezzlement of Rs 10 lakh
बांदा। मध्य प्रदेश के दतिया जिला निवासी एक कंपनी के एरिया मैनेजर ने अपने दो कर्मचरियों के खिलाफ शहर कोतवाली में करीब 10 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एरिया मैनेजर वसीम खां ने न्यायालय सीजेएम के यहां वाद प्रस्तुत कर बताया कि कंपनी की ब्रांच बांदा के बबेरू रोड चमरौडी चौराहे में स्थित है। ब्रांच में जरैली कोठी निवासी प्रवीण कुमार कर्मचारी थे। साथ में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का मनोज सिंह भी तैनात था। प्रवीण कुमार ने उसे सहायक के रूप में रखा था। प्रवीण और मनोज ने 24 और 25 जनवरी को कलेक्शन के सात लाख 19 हजार 792 रुपये और करीब तीन लाख के 15 मोबाइल गबन किए हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed