फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Emphasis on simplification education in the development class

विकास वर्ग में सरलीकरण शिक्षा पर जोर

Sun, 27 Aug 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 27 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on simplification education in the development class
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर प्रधानाचार्य अमिता सिंह और उपस्थित शिक्षक-शिक्षकाएं। - फोटो : banda up
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज (केन पथ) में रविवार को आयोजित कार्यशाला में लगभग 80 आचार्यों ने प्रतिभाग किया। पूर्व प्रधानाचार्य शिवबली सिंह ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर शुरूआत की। आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय ने कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने में आचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी ने नैतिक एवं आध्यात्मिक, योग व शारीरिक शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की। मेजबान कालेज की प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने बालिका शिक्षा समेत संगीत शिक्षा व क्रिया शोध पर जोर दिया। सरस्वती शिशु मंदिर, केन पथ के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि संस्कृत शिक्षा से संस्कार का बोध होता है। जिला संघ चालक रमाशंकर श्रीवास्तव व कालेज अध्यक्ष अंजना अवस्थी ने भी संबोधित किया। संचालन श्यामकांता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed