फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity supply hit due to storm, 50 thousand population remained in darkness

Banda News: आंधी से धड़ाम हुई बिजली आपूर्ति, 50 हजार आबादी अंधेरे में रही

Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply hit due to storm, 50 thousand population remained in darkness
बांदा। आंधी-बारिश और ओला ने बिजली आपूर्ति चरमरा दी। कहीं बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पेड़ गिरने से तार टूट गए। चिल्ला रोड स्थित 132 सब स्टेशन में सीटी ब्लास्ट हो जाने पर कई इलाके अंधेरे में डूब गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग 50 हजार आबादी देर रात तक अंधेरे में रही। बिजली कर्मी मरम्मत में जुटे रहे। आर्थिक चपत भी लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी और बारिश से 132 केवी सब स्टेशन में तेज धमाके के साथ सीटी ब्लास्ट हो गई। इससे संकट मोचन, रोडवेज और बांबेश्वर फीडर बंद हो गए। इन फीडरों से जुड़ी करीब 30 हजार आबादी लगभग पांच घंटे अंधेरे में रही। वहीं 33/11 केवी सब स्टेशन के फीडर के कई खंभे गिरने से बिजली खेड़ा, बंगालीपुरा, सेढ़ू तलैया आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। भूरागढ़ और मटौंध सब स्टेशन में कई स्थानों पर पेड़ की डाल टूटने से तार टूट गए। खंभे गिर गए। इससे जुड़े इलाकों की आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली कर्मी देर रात तक मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed