फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity sub-station started, 50 villages will get relief

Banda News: चालू हुआ बिजली उपकेंद्र, 50 गांव-मजरों को मिलेगी राहत

Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity sub-station started, 50 villages will get relief
अतर्रा। करीब 45 से 50 गांवों और मजरों के उपभोक्ताओं को अब लो वोल्टेज, फाल्ट और अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलेगी। विधायक ओममणि वर्मा ने नवनिर्मित बिजली उपकेंद्र का शनिवार को लोकार्पण किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फतेहगंज में 33 /11 केवीए का सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। विधायक ने कहा कि सब स्टेशन बनने लोगों को बिजली संकट से निजात मिलेगी। बता दें कि फतेहगंज क्षेत्र के करीब पचास से ज्यादा गावों, मजरों की बिजली आपूर्ति 35 किलोमीटर दूर स्थित बदौसा पावर हाउस से होती थी। इस कारण फतेहगंज क्षेत्र के गावों में लो-वोल्टेज की समस्या रहती थी। इससे न सिर्फ परीक्षार्थियों को परेशानी होती थी, बल्कि ट्यूबवेल भी नहीं चल पाते थे। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा आंधी,तूफान के वक्त तार टूटने से लाइनमैन को उसे जोड़ने में भी समय लगता था।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी विमलेश सिंह ने बताया कि ग्राम बजरंगपुर, डढ़वा मानपुर, बघेलाबारी, कल्याणपुर, खेरिया, प्रतापपुर, केवटन पुरवा, कुलौहा, कंधौरा, भधाईया, सहित आदि गांवों को भरपूर बिजली मिलेगी। सब स्टेशन में अवर अभियंता गंगादीन तैनात किए गए हैं । इसके साथ ही पूरे 24 घंटे छह कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed