{"_id":"62546faaecdec343394e419a","slug":"electricity-demand-increased-by-one-and-a-half-times-in-mandal-banda-news-knp6906558155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में बिजली की मांग डेढ़ गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में बिजली की मांग डेढ़ गुना बढ़ी
विज्ञापन
: मंडल को बिजली आपूर्ति करने वाले 220 केवी सब स्टेशन बांदा की लाइनों की मरम्मत करते ट्रांसमीशन कर्म?
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीषण गर्मी में आम आदमी के साथ पावर कारपोरेशन भी पसीने छोड़ रहा है। जिस्म झुलसा देने वाली धूप, तपिश तथा लू के थपेड़ों से जूझ रहे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली उपलब्ध कराने में कारपोरेशन पसीना-पसीना है। चित्रकूटधाम मंडल में एक पखवारे के अंदर बिजली की खपत डेढ़ गुना बढ़ गई है। कारपोरेशन अफसरों का अनुमान है कि यह जल्द ही दोगुना तक पहुंच जाएगी। ऐसे में कारपोरेशन अभियंता सब स्टेशनों को ओवर लोडिंग और फाल्टों से बचाने में जुटे हुए हैं।
अप्रैल में ही मई और जून जैसे पारे की गर्मी और दूसरी तरफ त्योहारी सीजन में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में बिजली की खपत में भारी छलांग लगी है। यह बढ़कर 500 मेगावाट तक पहुंच गई है। पिछले वर्ष से भी ज्यादा खपत है।
बीते साल मार्च माह में मंडल में एक लाख 94 हजार 709 मेगावाट ऑवर यूनिट की खपत थी। अबकी मार्च में यह बढ़कर 2 लाख 30 हजार 411 मेगावाट ऑवर यूनिट हो गई है। चालू माह अप्रैल में भी इसके बढ़ने का सिलसिला जारी है। फिलहाल 1.2 गुना तक बढ़ने की ओर अग्रसर है। बांदा स्थित पावर ट्रांसमिशन की मौजूदा क्षमता दोगुना तक बिजली ऊर्जा देने की है।
विज्ञापन
220 केवीए (तिंदवारी रोड) और 132 केवी (चिल्ला रोड) सब स्टेशन में खुले आसमान तले रखे ट्रांसफार्मरों को आसमान से बरसती आग और ट्रांसफार्मरों पर लोड से दोहरी तपिश पड़ रही है। इन्हें फाल्ट आदि से बचाने के लिए यहां के अभियंताओं के पसीने छूट रहे हैं।
वह रात-दिन विभिन्न उपाय कर रहे हैं। सभी सब स्टेशनों के उपकरण थर्मल स्कैनिंग की मदद से परख लिए गए हैं। ट्रांसफार्मर और उपकरणों के आसपास की धरती गीली रखी जा रही है। ताकि फाल्ट से चिंगारी आदि होने पर आग न लगे। खास तौर पर स्विच यार्ड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। फायर हाईड्रेंट और अन्य अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं।
स्थिति नियंत्रण में, मांग के मुताबिक आपूर्ति
बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (ट्रांसमीशन) के अधिशासी अभियंता (220 केवी सब स्टेशन) रविकांत ने बताया कि मंडल के चारों जनपदों में बिजली की बढ़ी मांग से 220 केवी सब स्टेशन में लोड बढ़ा है। इसके बावजूद नवरात्र और रमजान आदि में अबाध और मांग के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 1.2 गुना बिजली की लोड बढ़ने के आसार हैं। कहा कि बांदा में ट्रांसमिशन की क्षमता दोगुना तक बिजली आपूर्ति देने की है। लाइनों का अनुरक्षण कर लिया गया है। लगातार नजर रखी जा रही है।

रविकांत।- फोटो : BANDA