{"_id":"2fa2b9a17a7864e5e5ee63d2f53e075b","slug":"electricity-and-water-demanding-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी के लिए मोर्चा ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी के लिए मोर्चा ने दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 09 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली-पानी के गहरा गए संकट पर भ्रष्टाचार उन्मूलन मोर्चा ने कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शाम और रात की बिजली कटौती बंद कराने की मांग की है। पेयजल आपूर्ति सुबह-शाम किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मोर्चा महासचिव प्रशांत समुद्रे, सचिव रवि कुशवाहा व डा.विनोद कुमार, सह संयोजक विश्वनाथ रावत सहित दिनेश कुमार, राकेश राजपूत, पुरुषोत्तम गुप्ता, रामसनेही, चंदू अनुरागी आदि ने ज्ञापन में कहा कि भीषण गर्मी में बुंदेलखंड में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है, जबकि एक विशेष राजनीतिक पार्टी के गढ़ में खूब बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
रात की कटौती से लोगों को डिप्रेशन, अनिद्रा, चिड़चिड़ेपन जैसी बीमारियां जकड़ रही हैं। महिलाएं और बच्चे ज्यादा तकलीफ में हैं। पानी की आपूर्ति बमुुश्किल 15 मिनट हो पा रही है। उन्होंने कटौती खत्म करने, फाल्टों के नाम पर बिजली बंद न करने, निम्नीपार, खाईंपार, मढ़ियानाका, बलखंडी नाका सहित अन्य मोहल्लों में सुबह-शाम जलापूर्ति आदि मांगें की हैं।
विज्ञापन