{"_id":"607877c78ebc3e593a18a3e9","slug":"electric-dm-covid-19-mandalayoukta-city-banda-news-knp623672084","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवों की भरमार से शवदाह की मशीन बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवों की भरमार से शवदाह की मशीन बिगड़ी
विज्ञापन
बांदा। कोरोना और अन्य शवों के अंतिम संस्कारों के लिए मुक्तिधामों में गुरुवार को जगह कम पड़ गई। शहर के तीन मुक्तिधामों में कुल 14 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। हरदौली घाट पर विद्युत शवदाह गृह में पांच शवों का देर रात तक अंतिम संस्कार हुआ। इनमें चार शव कोविड संक्रमितों के थे। यहां पर अब मशीन बिगड़ने से शवों के अंतिम संस्कार में औसतन समय बढ़ गया है।
शहर के हरदौली और राजघाट में तीन करोड़ की लागत से दो विद्युत शवदाह गृह बने हैं। राजघाट की मशीन छह माह से खराब है। नतीजे में कोविड और नॉन कोविड शवों के अंतिम संस्कार का बोझ हरदौली के इलेक्ट्रिक मशीन पर बढ़ गया। अब उसके हीटर कमजोर पड़ गए। आमतौर पर एक घंटे में होने वाले दाह संस्कार को अब ढाई घंटे लग रहे हैं। मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि मशीनों की मरम्मत के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और मंडलायुक्त व डीएम को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हरदौली में 10, राजघाट में तीन और खाईंपार में एक शव का अंतिम संस्कार हुआ।
-----------------
फोटो-15बीएनडीपी-5 : जिला अस्पताल के कोविड जांच सेंटर में लाइन लगाए लोग।
---
121 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1021
बांदा। रोजाना शतक का आंकड़ा पार कर रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 121 की और वृद्धि हो गई। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4844 पहुंच गई है। क्वारंटीन सेंटरों में जगह न होने से ज्यादा संक्रमित घरों में क्वारंटीन हैं। मौजूदा समय में सक्रिय संक्रमितों की तादाद 1021 है। हालांकि गुरुवार को 67 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। गुरुवार को मिले संक्रमितों में 79 पुरुष, 42 महिलाएं और 12 बच्चे हैं। मेडिकल कालेज में लिए गए नमूनों में 12 पॉजिटिव मिले हैं। इंदिरा नगर में पांच सहित स्वराज कालोनी, अतर्रा चुंगी, सर्किट हाउस, क्योटरा, झील का पुरवा, आजाद नगर न्यूपीएचसी, अलीगंज, खिन्नीनाका, गायत्री नगर, शुकुलकुआं, कैलाशपुरी, मवई बुजुर्ग, केसीएनआईटी, डीएम कालोनी, जिला अस्पताल, जीआरपी थाना, आरटीओ आफिस सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महुटा, बरसड़ा बुजुर्ग, सिंहपुर, स्योढ़ा, गाजीपुर, जसपुरा, अतर्रा इत्यादि के संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
--------------