फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   electric,demand,banda,union,mandalayoukta

कांट्रैक्टर यूनियन का बेमियादी धरना शुरू

Mon, 08 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
electric,demand,banda,union,mandalayoukta
electric,demand,banda,union,mandalayoukta - फोटो : BANDA
बांदा। बिजली विभाग के ईडीसी कांट्रैक्टर यूनियन ने सोमवार से यहां मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने सहानुभूति पूर्वक विचार न किया तो मंडल के चारों जिलों में कामकाज ठप कर देंगे।
विज्ञापन

ईडीसी यूनियन कई मांगों को लेकर पिछले दिनों से कारपोरेशन अफसरों को लगातार ज्ञापन दे रही है। अन्य सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का भी सहारा ले रही, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही। सोमवार को पूर्व घोषणा के मुताबिक, यूनियन ने धरना शुरू किया। मंडल अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता ने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे मंडल में ईडीसी कांट्रैक्टर काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने खबरदार किया कि विभागीय अधिकारी उचित निर्णय नहीं लेते तो क्रमिक व आमरण अनशन भी किया जाएगा। पहले दिन धरने पर शैलेष सिंह शिल्लू, राकेश कुमार, मानवेंद्र सिंह, डा. निर्भय सिंह, गौतम चौरसिया, जितेंद्र तिवारी, इमत्याज खां आदि बैठे। मंडल व जिलाध्यक्ष मौजूद थे। सपा नेता सुशील त्रिवेदी और मानवाधिकार संगठन के अतुल तिवारी ने ईडीसी कांट्रैक्टर के आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फोटो परिचय-14-पीएम जन कल्याणकारी प्रचार-प्रसार अभियान महिला प्रभाग की बैठक में अध्यक्ष रानी दमेले व नवनियुक्त पदाधिकारी तथा सदस्य।
महिला प्रभाग की कार्यकारिणी घोषित
बांदा। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार-प्रसार अभियान महिला प्रभाग की जिलाध्यक्ष रानी दमेले ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उपाध्यक्ष अनीता मेहरा, महामंत्री प्रशंसा गुप्ता, मंत्री पद पर दीपाली ओमर व किरन गुप्ता को मनोनीत किया गया। सदस्यों में पारुल चौहान, मीना चौरसिया, आस्था तिवारी, जागृति गुप्ता, नैंसी शुक्ला, सपना, जया गुप्ता, आरती सोनी, सुप्रिया ओमर, अन्नपूर्णा गोस्वामी, सच्ची तिवारी समेत 25 महिलाएं शामिल की गई हैं। कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। आयुषी त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन स्वप्निल गुप्ता ने किया। (संवाद)

------------------
फोटो परिचय-15-राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की जोनल कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
कर्मचारी संघ की जोनल कार्यकारिणी गठित
बांदा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जोनल कार्यकारिणी का रविवार को तिंदवारी रोड स्थित एक हाल में चुनाव हुआ। दक्षिणांचल के ओपी मिश्रा चुनाव प्रेक्षक के रूप में मौजूद रहे। केंद्रीय महासचिव मोहम्मद वसीम ने चुनावी बैठक की अध्यक्षता की। यदुवंश यादव कार्यवाहक अध्यक्ष, इरफान अहमद संरक्षक और लखनलाल पटेल को जिलाध्यक्ष चुना गया। संतोष कुमार जिला सचिव होंगे। श्यामधर सरोज, बृजेश कुमार, मुलायम यादव व अशोक यादव को उपाध्यक्ष और अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चंदन कुमार प्रचार सचिव बनाए गए हैं। बैठक में कानपुर अध्यक्ष रमाकांत और कोषाध्यक्ष अमित निरंजन सहित उन्नाव जिलाध्यक्ष सुरेंद्र और वित्त निरीक्षक विनोद कुशवाहा भी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed