{"_id":"6088008d8ebc3ebd09683675","slug":"election-voter-woman-dm-block-banda-news-knp625565021","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम छह बजे थम गया। प्रत्याशियों ने वोट के लिए मतदाताओं के घरों में दस्तक दी। जीत के लिए बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया। मतदान के लिए बूथों तक मतदाताओं को लाने के लिए प्रत्याशियों ने गाड़ियों का भी इंतजाम किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान बृहस्पतिवार (29 अप्रैल) को है। मंगलवार की शाम छह बजे से चुनाव-प्रचार का शोर थम गया। अंतिम दिन गांवों में प्रचार की होड़ रही। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। साड़ी और रुपये बांटने की भी चर्चा रही। रात आठ बजे के बाद से लागू नाइट कर्फ्यू का निर्देश गांवों में बेअसर रहा। रातभर प्रत्याशी मतदाताओं के घरों की परिक्रमा लगाते रहे।
कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने बताया कि मतदाताओं को घरों से बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को लालच भी दिया जा रहा है। अतर्रा में भी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। लालच भी दिया जा रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि थाना पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंसेट---
मतदान, मतगणना के लिए प्रेक्षक ने डाला डेरा
बांदा। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए प्रेक्षक बीआर अहिरवार (आईएफएस, वन संरक्षक, प्रयागराज) ने मंगलवार को डेरा डाल लिया। उन्होंने बांदा में मतदान और मतगणना निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं देखीं। मंगलवार को नरैनी, बड़ोखर, तिंदवारी, महुआ आदि ब्लाकों का भ्रमण कर जायजा लिया। जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायतें प्रेक्षक से की जा सकती हैं। उनका मोबाइल नंबर 9415051475 है। (संवाद)
इंसेट---
कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दिन 29 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दिन सिर्फ मतदान में भागीदारी करें। (संवाद)