फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,voter,test,team,medicine

गणना कर्मियों, एजेंटों का एंटीजन टेस्ट

Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
election,voter,test,team,medicine
बांदा। मतगणना स्थल पर पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्थाएं रहीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम ने दो जगह काउंटर लगाकर मतगणना में शामिल होने वाले कार्मिकों व एजेंटों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। हालांकि, यहां एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। मेडिकल टीम जरूरी दवाओं के साथ देर शाम तक मतगणना स्थल पर मौजूद रही। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
नहीं मिला खाना, पानी को भटके लोग
बांदा। ब्लाक बड़ोखर खुर्द के मतगणना स्थल राजादेवी डिग्री कालेज में पानी के केन रखाए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी में नाकाफी साबित हुए। दोपहर तक सभी डिब्बे खाली हो गए। कार्मिकों, एजेंटों व प्रत्याशियों आदि को पानी के लिए भटकना पड़ा। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतगणना में लगे कार्मिकों और एजेंटों को दोपहर बाद तक खाना नसीब नहीं हुआ। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में लगे 160 और 70 रिजर्व कर्मचारियों को दोपहर बाद तीन बजे तक खाना नहीं मिल सका। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
मतगणना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहे
बांदा। चरणबद्ध मतगणना को लेकर स्थल के अंदर चरणवार ही प्रत्याशी व एजेंटों को लाइन में अंदर जाने दिया गया। कतारबद्ध खड़े प्रत्याशियों व एजेंटों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल (स्कूल-कालेज) पुलिस छावनी में तब्दील रहे। समर्थकों को रोकने के लिए 200 मीटर पहले बैरियर लगाए गए थे। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस के तेवर सख्त रहे। समर्थकों की भीड़ जुटने नहीं दी गई। सिर्फ प्रत्याशी और एजेंट ही अंदर पहुंच पाए। चुनाव नतीजे जानने के लिए समर्थकों में बेचैनी रही। मोबाइल फोन पर जैसे ही किसी प्रत्याशी के जीत की खबर मिलती तो समर्थकों के नारे गूंजने लगते। जैसे-जैसे गणना पूरी होती गई प्रत्याशी कूच करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जीत के जश्न में रोड़ा बना कोरोना कर्फ्यू
बांदा। मतगणना केंद्रों में ग्राम प्रधान, डीडीसी और बीडीसी चुनाव के नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के नारे गूंज उठे। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। हालांकि, जीत के जश्न में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रोड़ा बन गया। समर्थकों की ज्यादा भीड़ न जुटने और जोरदार अगुवानी न होने से निराश प्रत्याशी जीत का प्रमाणपत्र लेकर अपने वाहनों से मंदिरों/गांवों की तरफ कूच करते रहे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जोश में होश खो रहे समर्थकों को पुलिस ने सबक सिखाया। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र दिए। (संवाद)

-------------
फोटो परिचय-13-राजा देवी डिग्री कालेज में अभिकर्ताओं से बातचीत करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में एसपी डा. एसएस मीणा। संवाद
डीएम-एसपी ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना केंद्रों का डीएम, एसपी ने जायजा लिया। राजादेवी डिग्री कालेज में डीएम आनंद कुमार, एसपी डा. एसएस मीणा ने जायजा लिया। कार्मिकों को मतगणना में तेजी लाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने की शिकायत पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उधर, पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज गिरवां में कर्मचारियों से समस्याओं की जानकारी ली। राजकुमार इंटर कालेज नरैनी में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से खाना पानी सहित अन्य समस्याएं पूछी। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतगणना करने को निर्देश दिए। जेपी शर्मा इंटर कालेज में एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ सियाराम ने व्यवस्था देखीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed