{"_id":"60280e7e8ebc3ee94d3c9c35","slug":"election-village-thousand-loss-due-to-fire-in-the-hut-hamirpur-banda-banda-news-knp611690018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार बुंदेली महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार बुंदेली महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में त्रिस्तरीय चुनाव में आरक्षण का बोलबाला है। गांव की नई सरकार में आधी आबादी यानि महिलाओं का अबकी भी झंडा ऊंचा रहेगा। करीब एक हजार पदों पर इनकी ताजपोशी का रास्ता आरक्षण के बाद साफ हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों के लिए जारी हुए आरक्षण से यही तस्वीर सामने आई है। सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत अध्यक्ष पद बुंदेलखंड के सातों जनपदों में आरक्षित कर दिए गए हैं।
ब्लॉक प्रमुखों में 68 फीसदी पद आरक्षित हैं। ग्राम प्रधानों के भी 67 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। गांवों की सरकार में एक जिला पंचायत अध्यक्ष, 19 ब्लॉक प्रमुख और 979 महिलाओं की ताजपोशी तय है। बड़े पैमाने पर आरक्षण से हुई उलट फेर में राजनीतिक दलों और पंचायत चुनाव लड़ने वालों की गणित गड़बड़ा गई है। बुंदेलखंड के सभी सात जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर में एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित नहीं है। सबसे ज्यादा चार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति को मिले हैं। पिछड़ा वर्ग को दो सीट आवंटित हैं। एक सीट महिला को आरक्षित की गई है।
उधर, सातों जनपदों में ब्लॉक प्रमुख के 47 पदों में सिर्फ 15 अनारक्षित हैं। शेष 32 आरक्षित किए गए हैं। यानि प्रमुख के पद 68 फीसदी आरक्षित हैं। 19 ब्लॉकों की कमान महिलाओं को मिलेगी। इनमें अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की सात-सात महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा पांच सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गईं हैं। पूरे बुंदेलखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए मात्र ललितपुर में एक सीट आरक्षित है। बुंदेलखंड में कुल 2888 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का चुनाव होना है। उनमें सबसे ज्यादा 979 ग्राम प्रधान पद (33.89 फीसदी) महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित प्रधान पदों की संख्या 956 (33 प्रतिशत) है। सबसे ज्यादा 191 ग्राम प्रधान जालौन जिले में चुने जाएंगे।
विज्ञापन
इंसेट---
13 से 14 मार्च तक होगा अंतिम प्रकाशन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के स्थानों, पदों का आरक्षण व आवंटन करने की समय सारणी निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट शेषमणि पांडेय ने बताया कि आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र वार्ड के आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन दो से 3 मार्च तक , जबकि आपत्तियां चार से आठ मार्च तक की जा सकेंगी। आपत्तियों का जनपद मुख्यालय पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 9 मार्च को एकत्रीकरण किया जाएगा। परीक्षण व निस्तारण की अंतिम सूची 10 से 12 मार्च तक तैयार होगी, जबकि आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के वार्ड की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 से 14 मार्च तक होगा। (संवाद)
इंसेट---
पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरीं
हमीरपुर। पंचायत चुनाव की सारी तैयारी पूरी हो गई है। शासनादेश जारी कर आरक्षण प्रक्रिया जारी कर दी गई है। महाशिवरात्रि व होली पर्व के साथ उम्मीदवार अपने प्रचार का बिगुल भी बजा देंगे। वोटरों को रिझाने के लिए उम्मीदवार हर मुमकिन कोशिश करेंगे। होली के रंग के साथ चुनावी रंग भी खूब खिलेगा। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रस्तावित सूची तीन मार्च तक प्रकाशित कर दी जाएगी। 7 मार्च तक आपत्ति ली जाएगी और 9 मार्च तक निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)
इंसेट---
आरक्षण सूची जारी, राजनीतिक सरगर्मी तेज
महोबा। पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधान पद के आरक्षण की तस्वीर भी साफ हो गई है। अबकी पंचायत चुनाव में जिले की 273 प्रधान पदों की सीटों में 186 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि, 87 सीटें अनारक्षित हैं। अपना सियासी किला मजबूत करने के लिए संभावित प्रत्याशियों ने राजनीतिक गोटियां भी सेंकनी शुरू कर दी हैं। वहीं निर्वाचन विभाग भी निष्पक्ष व शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराने को लेकर तैयारियों में जुट गया है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि आरक्षण को अंतिम रूप दिया जा चुका है। (ब्यूरो)
इंसेट---
जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण---
बांदा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
चित्रकूट अनुसूचित जाति (एससी)
महोबा अनुसूचित जाति (एससी)
हमीरपुर महिला
जालौन अनुसूचित जाति (एससी)
झांसी अनुसूचित जाति (एससी)
ललितपुर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
इंसेट---
ब्लॉक प्रमुख पदों पर आरक्षण---
बांदा जनपद (8 ब्लॉक, 469 ग्राम पंचायतें) : बड़ोखर खुर्द- अनारक्षित। बिसंडा-अनारक्षित। बबेरू-पिछड़ा वर्ग महिला। कमासिन-पिछड़ा वर्ग। नरैनी-पिछड़ा वर्ग। तिंदवारी-महिला। महुआ-अनुसूचित जाति। जसपुरा-अनुसूचित जाति महिला।
इंसेट---
चित्रकूट (5 ब्लॉक, 331 ग्राम पंचायतें) : कर्वी-अनारक्षित। पहाड़ी-अनारक्षित। रामनगर-अनारक्षित। मानिकपुर-पिछड़ा वर्ग महिला। मऊ-अनुसूचित जाति महिला।
इंसेट---
हमीरपुर (7 ब्लॉक 330 ग्राम पंचायतें) : कुरारा-महिला। सुमेरपुर-अनारक्षित। मौदहा-अनुसूचित जाति महिला। मुस्करा-पिछड़ा वर्ग। राठ-अनारक्षित। गोहांड-अनारक्षित। सरीला-पिछड़ा वर्ग महिला।
इंसेट---
महोबा (4 ब्लॉक, 273 ग्राम पंचायतें) : कबरई-अनारक्षित। चरखारी-पिछड़ा वर्ग महिला। पनवाड़ी-अनुसूचित जाति महिला। जैतपुर-पिछड़ा वर्ग।
इंसेट---
जालौन (9 ब्लॉक, 574 ग्राम पंचायतें) : डकोर-पिछड़ा वर्ग। जालौन-पिछड़ा वर्ग महिला। कदौरा-अनुसूचित जाति। कोच-अनुसूचित जाति महिला। कुंठौद-अनारक्षित। माधौगढ़-अनुसूचित जाति। महेवा-अनारक्षित। नदीगांव-अनारक्षित। रामपुरा-महिला।
इंसेट---
झांसी (8 ब्लॉक, 496 ग्राम पंचायतें) : बबीना-अनारक्षित। बड़ा गांव-पिछड़ा वर्ग। चिरगांव-अनारक्षित। मोेंठ-अनुसूचित जाति। गुरसरांय-पिछड़ा वर्ग महिला। बामौर-अनुसूचित जाति। मऊरानीपुर-महिला। बंगरा-अनुसूचित जाति महिला।
इंसेट---
ललितपुर (6 ब्लॉक, 415 ग्राम पंचायतें) : तालबेहट-अनारक्षित। जखौरा-अनुसूचित जनजाति महिला। बार-पिछड़ा वर्ग महिला। बिरधा-पिछड़ा वर्ग। महरौनी-अनुसूचित जाति महिला। मड़ावरा-अनारक्षित।
इंसेट---
ब्लॉक प्रमुखों का पिछले पांच चुनावों का आरक्षण---
ब्लॉक 1995 2000 2005 2010 2015 2021
बड़ोखर ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला सामान्य सामान्य
बिसंडा एससी, एससी महिला सामान्य ओबीसी महिला महिला सामान्य
बबेरू ओबीसी महिला ओबीसी महिला ओबीसी सामान्य एससी ओबीसी महिला
कमासिन सामान्य सामान्य ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला ओबीसी
नरैनी ओबीसी ओबीसी एससी महिला महिला सामान्य ओबीसी
तिंदवारी महिला सामान्य एससी सामान्य ओबीसी महिला महिला
महुआ एससी एससी सामान्य सामान्य ओबीसी एससी
जसपुरा सामान्य सामान्य महिला, ओबीसी सामान्य एससी महिला
कर्वी ओबीसी महिला सामान्य ओबीसी महिला एससी सामान्य सामान्य
पहाड़ी महिला सामान्य सामान्य एससी महिला ओबीसी महिला सामान्य
मानिकपुर एससी महिला सामान्य सामान्य सामान्य एससी महिला ओबीसी महिला
मऊ सामान्य एससी महिला सामान्य ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला
कुरारा ओबीसी सामान्य ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला महिला
सुमेरपुर सामान्य महिला सामान्य ओबीसी सामान्य सामान्य
मौदहा महिला सामान्य महिला सामान्य ओबीसी महिला एससी महिला
मुस्करा सामान्य ओबीसी महिला सामान्य महिला सामान्य ओबीसी
राठ एससी महिला सामान्य एससी महिला ओबीसी महिला महिला सामान्य
गोहांड ओबीसी महिला एससी महिला ओबीसी सामान्य ओबीसी सामान्य
सरीला सामान्य ओबीसी महिला एससी महिला सामान्य ओबीसी महिला
कबरई सामान्य ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला ओबीसी सामान्य
चरखारी ओबीसी महिला सामान्य ओबीसी महिला सामान्य एससी महिला ओबीसी महिला
पनवाड़ी एससी महिला सामान्य एससी महिला ओबीसी सामान्य एससी महिला
जैतपुर सामान्य एससी महिला सामान्य ओबीसी महिला ओबीसी महिला ओबीसी