फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,SDM,voter,car,collage

मतपत्र व बस्तों को किया गया दुरुस्त

Tue, 27 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
election,SDM,voter,car,collage
नरैनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। ब्लाक खंड कार्यालय में सारा दिन कर्मचारी मतपत्रों और बस्तों को दुरुस्त करने में लगे रहे। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि 83 ग्राम पंचायतों में 347 बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए 110 वाहनों की व्यवस्था की गई है। राजकुमार इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटी सुरक्षित रखी जाएंगी। यहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
युवक की मौत
बबेरू। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी मेवालाल (30) मंगलवार को किसी काम से बबेरू बाजार आया था। शाम को टेंपो से घर जा रहा था। मुक्तिधाम के पास हालत बिगड़ गई और दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
चार पैसेंजर रद्द
बांदा। कोरोना संक्रमण बढ़ने से रेलवे ने बुंदेलखंड की चार ट्रेनें 28 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक के लिए रद्द कर दी हैं। इनमें झांसी-मानिकपुर, मानिकपुर-झांसी, महोबा-खजुराहो व खजुराहो-महोबा पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे जन संपर्क अधिकारी (झांसी) मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो परिचय-10 : पंचायत चुनाव मतदान को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यशाला हुई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के टिप्स दिए। निर्देश दिए कि मतदान ड्यूटी में तैनात कर्मी किसी प्रत्याशी के प्रलोभन में न आएं। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं। इस मौके पर एसपी डा. एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान सहित पुलिस उपाधीक्षक आदि मौजूद थे। (संवाद)
------------
गैरहाजिर 36 फोटोग्राफरों पर कार्रवाई
बांदा। पंचायत चुनाव में वीडियोग्राफी के लिए अधिगृहीत किए गए 36 फोटोग्राफरों के प्रशिक्षण में न पहुंचने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह ने एसडीएम बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी को आदेशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र से अधिगृहीत किए गए 36 फोटोग्राफरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इनमें बांदा के 6, बबेरू के 12, अतर्रा के 6, नरैनी के 9 व पैलानी के 3 फोटोग्राफर चिह्नित किए गए हैं। प्रशिक्षण से यह सभी गैरहाजिर रहे। (संवाद)
-------------------
फोटो परिचय-8 : संकट मोचन मंदिर में दर्शन के लिए लाइन लगाए श्रद्धालु।
जयंती पर हनुमानजी की पूजा-अर्चना
बांदा। मंगलवार को हनुमान जयंती पर शहर के संकट मोचन, बनका बिहारी और गुढाकलां के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। रामनाम संकीर्तन गूंजता रहा। संकट मोचन मंदिर में उमाशंकर दास महंत ने पूजन किया। आरती रामशरण त्रिपाठी ने की। इस मौके पर हरीराम सिंह, राजकुमार यादव, मूलचंद्र, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र, कामता प्रसाद, ममता मिश्रा, पूजा, नेहा कश्यप, प्राची, दीपा पटेल आदि मौजूद रहीं। (संवाद)

-------------------
भर्ती न करने पर सीएम से लगाई गुहार
चिल्ला। सड़क हादसे में घायल हुए किसान देशराज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। आरोप है कि कानपुर में भर्ती करने से मना कर दिया गया। परिजन कई अस्पतालों में चक्कर लगाते रहे, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। अंतत: परिजन उसे वापस घर ले आए। देशराज को अस्पतालों में भर्ती न करने पर पुत्र अंकित ने सीएम को पत्र भेजकर इलाज की फरियाद की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed