फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elected representatives from 23 committees

23 समितियों में मतदान से चुने प्रतिनिधि

Mon, 29 Jan 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 29 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Elected representatives from 23 committees
पपरेंदा सहकारी समिति में मतदान के लिए आए सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

जिले की 101 सहकारी समितियों में से 23 में सोमवार को मतदान हुआ। 78 समितियों में पहले ही निर्विरोध प्रतिनिधि चुने जा चुके हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों को देर शाम प्रमाण पत्र दिए गए। मंगलवार को समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

विज्ञापन


टीचर्स सोसायटी, तिंदवारी दक्षिणी सहकारी, पपरेंदा क्षेत्रीय समिति, चिल्ला, पलरा, जसपुरा, गड़रिया, निवाइच, मुरवल, करहुली, बीरा, औदहा, नरायनपुर, धौसड़, सिंहपुर, गोखिया, गिरवां, कालिंजर, नहरी, अतर्रा, पनगरा, डढ़वामानपुर और बदौसा साधन सहकारी समितियों में शाम 3 बजे तक वोट पड़े। इसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन


समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपुरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड में संचालक पद पर इंद्रजीत सिंह और नंद कुमार द्विवेदी (गौरीकलां) के बीच मुकाबला हुआ। 78 में 57 वोट पड़े। नंद कुमार द्विवेदी 55 वोट लेकर भारी मतों से विजयी हुए। इंद्रजीत सिंह को मात्र दो वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी कमलाशंकर वर्मा सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

तरहटी कालिंजर में शिवचरन गुप्ता (73) ने सादिक पठान (59) को पराजित किया। कटरा कालिंजर में रामऔतार सोनकर (19 वोट) ने मनोज त्रिवेदी (8 वोट) को, बहादुर कालिंजर में जगन्नाथ साहू (37 वोट) ने ठाकुरदीन साहू (30 वोट) को और परसहर में सुनीता यादव (17 वोट) ने अभिलाषा (15 वोट) को हराया। पांच समितियों में निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए। इनमें रक्सी से रन्नो देवी, सढ़ा से बहोरी कबीर, सौंता से रामेश्वर यादव, पुरैनिया रामकेश पटेल, बरुवा से रामसुखी शामिल हैं।

चार गांवों में हुए चुनाव
तिंदवारी। तिंदवारी दक्षिणी सोसायटी में डायरेक्टर पद के लिए चार गांवों में चुनाव हुए। मुंगूस में दिनेश सिंह, मिरगहनी से रानी आवस्थी, परसौड़ा से विक्रम सिंह व तेरही से माशूक हुसैन डायरेक्टर चुने गए। पिपरगवां व गरौंती से सीताराम, गोधनी से राजीव कुमार, सेमरी व वासिलपुर से कपूर सिंह व लोहारी से शिवनारायण 20 जनवरी को निर्विरोध चुने गए हैं। ब्यूरो

शिक्षक सोसायटी में पांच सीटों पर मतदान
बांदा। द डिस्ट्रिक बोर्ड टीचर कोपारेटिव सोसायटी लिमिटेड बांदा-चित्रकूट के चुनाव में काफी गहमागहमी रही। निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी (डिप्टी कलक्टर राजस्व) व सहायक निर्वाचन अधिकारी इशरत जहां (जिला कार्यक्रम अधिकारी) की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हुए। पांच ब्लाकों के लिए वोट पड़े। नरैनी में विजयी प्रजीत सिंह को चार और प्रतिद्वंद्वी मीरा वर्मा को तीन वोट मिले। बिसंडा में आलोक सिंह यादव चार वोट पाकर जीते।


फूला देवी को तीन वोट मिले। पहाड़ी में आनंद कुमार यादव को चार व रामभूषण तीन मत मिले। कमासिन में शिवभजन को चार व प्रतिद्वंद्वी अभिषेक कुमार को तीन वोट मिले। मानिकपुर में मथुरा प्रसाद को चार व कमलेश कुमार कुमार सिंह को तीन मत हासिल हुए। आठ प्रत्याशी तिंदवारी से जितेंद्र कुमार, बड़ोखर खुर्द से आदित्य प्रकाश द्विवेदी, महुआ से श्याम सुंदर वर्मा, रामनगर से संजीव कुमार, चित्रकूट से शकुंतला, मऊ से कृष्णदत्त मिश्र, जसपुरा से मंदाकिनी व बबेरू से रामेश्वर प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed