फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly shot dead in Banda wife sleeping next to him did not notice

सीताराम की मर्डर मिस्ट्री: आंगन में सो रहे पति की गोली मारकर हत्या, बगल में लेटी पत्नी को भनक तक नहीं लगी

Thu, 05 Oct 2023 08:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Oct 2023 08:41 PM IST
सार

गोली सीने के पास हाथ के नीचे लगी है। अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के समय उसकी बहू लीला दो पुत्रों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। 

विज्ञापन
Elderly shot dead in Banda wife sleeping next to him did not notice
जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में घुसे बदमाशों ने आंगन में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। बगल में दूसरी चारपाई में सो रही पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रात में वृद्ध का पौत्र लघुशंका के लिए उठा, तब घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घटना के समय वृद्ध का इकलौता पुत्र पेट्रोल पंप में नौकरी करने गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुत्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आशनाई से जोड़कर घटना की जांच कर रही है। हालांकि पुत्र ने हत्या का कारण अज्ञात बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। बगल में उसकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई में सो रही थी। दोनों की चारपाई के पास फर्राटा पंखा भी लगा था। आशंका जताई जा रही है कि रात करीब डेढ़ बजे कच्चे मकान के पीछे की ओर से गिरी दीवार से बदमाश दाखिल हुए और सीताराम की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

गोली सीने के पास हाथ के नीचे लगी है। अंधेरे में हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के समय उसकी बहू लीला दो पुत्रों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। पुत्र अशोक बांदा में कालूकुआं स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में ड्यूटी करने गया था।

मृतक सीताराम के मकान से सटे दूसरे मकान के हिस्से में उसका भतीजा उत्तर राजपूत भी अपने कमरे में सो रहा था। हत्या की भनक किसी को भी नहीं लगी। रात के समय सीताराम का पौत्र रोहित (9) लघुशंका के लिए जागा तो घटना की जानकारी हुई। उसने बगल में दूसरी चारपाई में सो रही अपनी दादी कुवरियां को जगाया।

कुवरियां ने अपने पुत्र अशोक और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर एसपी अंकुर अग्रवाल, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, शहर कोतवाल अनूप दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड से जांच कराई। पुत्र अशोक राजपूत ने बताया कि उनकी गांव में किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। उसके पिता की किसने हत्या की या कौन हो सकता है यह वह नहीं बता सका।

मामले में एसपी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed