{"_id":"68e161d9e72cd2d34a020aa8","slug":"elderly-man-on-morning-walk-dies-after-being-hit-by-truck-banda-news-c-215-1-ckt1003-121595-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से सुबह सैर पर निकले वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से सुबह सैर पर निकले वृद्ध की मौत
Sat, 04 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन खोह के पास शनिवार को मार्निंग वाॅक पर निकले एक वृद्ध की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है।
खोह निवासी प्रेमनारायण ने बताया कि उसके पिता बोड्डा (70) सुबह करीब छह बजे प्रतिदिन की तरह मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। गांव के पास ही पुलिस लाइन के बगल से मानिकपुर की ओर से आए ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे पिता सड़क से लगभग दस फीट किनारे छिटककर गिरे। लहूलुहान अवस्था में उन्हें देखकर पड़ोसियों ने घर में सूचना दी।
तुरंत पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां करीब डेढ़ घंटे के बाद इलाज के समय पिता की मौत हो गई। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घसीसीटीवी की मदद से ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।