फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly dies of fever, 21 patients admitted

Banda News: बुखार से बुजुर्ग की मौत, 21 मरीज भर्ती

Mon, 29 Sep 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of fever, 21 patients admitted
फोटो- 04 फिजिशियन कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
बांदा। बुखार से पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोगों को भर्ती कराया गया है। उधर, डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को तीन नए मरीज मिले हैं। डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। बुखार से पीड़ित 20 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1500 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें बुखार के 600 मरीज रहे। गिरवां थाना क्षेत्र के करगहना गांव निवासी जगदीश प्रसाद (75) को कई दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन ने रविवार की देर शाम उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान रात नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को जमालपुर गांव के जर्नादन (18), जौहरपुर गांव निवासी रोहित (25), भभई गांव निवासी पूजा (40), टिकरी गांव निवासी कुसमा (45), मवई बुजुर्ग गांव निवासी अंकित (17), नरैनी निवासी आफरीन (18), खाईंपार निवासी रशीदा (60),बंगाली पुरा निवासी पार्वती (70), गंगानगर निवासी रिंशु (15), आवास विकास निवासी सरिता (30), छिपटहरी निवासी उर्मिला (30), चंदला निवासी राजाबाई निवासी (54), जारी गांव निवासी राहुल (तीन माह) आदि को बुखार के चलते भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ओपीडी में फिजिशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी, डॉ. हृदयेश पटेल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. एके राजपूत, डॉ. अरमान के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ---------------------


डेंगू के तीन नए मरीज, संख्या हुई 15
बांदा। वायरल बुखार के साथ डेंगू भी बढ़ रहा है। पैथोलॉजी जांच में सोमवार को तीन नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें बबेरू के मझींवा गांव निवासी विकास कुमार (30), शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ले की खुशनुमा (13) व मुस्तकीम (25) को जांच में डेंगू निकला है। डॉक्टरों ने तीनों मरीजों को भर्ती होने की सलाह दी है। पैथोलॉजी में 299 मरीज आए। इनमें नौ लोगों की डेंगू जांच की गई। सितंबर माह में डेंगू के मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed