{"_id":"5aac07424f1c1bbf758b5c6d","slug":"elderly-death-by-crushing-the-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर वृद्ध मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचलकर वृद्ध मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन से कुचलकर वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। करीब एक घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। वहीं अन्य घटना में तीन बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव का बबुली निषाद (60) पुत्र जगन्नाथ गुरुवार रात शौच के लिए पैदल खेत जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त कर यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की देरी से करीब एक घंटे तक शव सड़क पर बिखरा पड़ा रहा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। उधर, अलीगंज निवासी रामदीन (40) शुक्रवार सुबह पड़ोसी राजू (28) के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव जाते समय महाराणा प्रताप चौक के पास कार की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के सिंघनकलां गांव का पंकज सिंह (22) शुक्रवार की दोपहर बाइक से पैलानी जाते समय नरी मोड़ के पास मवेशी को बचाने में गिरकर घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव का भइयालाल (33) गुरुवार की शाम बाइक से खुरहंड जाते समय गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव का सोमदत्त (35) गुुरुवार को शाम खेत से वापस आते समय गांव के नजदीक बाइक की टक्कर से जख्मी हो गया।
विज्ञापन