फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ek must khate me jama ho ansh daan

एकमुश्त खाते में जमा हो नियोक्ता अंशदान

Fri, 12 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
ek must khate me jama ho ansh daan
ek must khate me jama ho ansh daan - फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा इकाई ने एनपीएस के लिए निदेशालय से मिले नियोक्ता अंशदान की शेष राशि एकमुश्त खाते में जमा कराने की मांग की है। इस मुख्य मांग समेत तीन मुद्दों पर संघ ने शुक्रवार को यहां जिला विद्यालय निरीक्षक व लेखाधिकारी से मिलकर मांग की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लेखाधिकारी अभिषेक यादव से मिलकर ज्ञापन दिया। एनपीएस की एरियर कटौती की राशि आयकर में न जोड़ने और वर्तमान सरकारी अंशदान न जोड़ने न घटाने के आधार पर आयकर कार्यालय में ब्योरा प्रस्तुत होगा। अन्य मांगों में चयन वेतन मान प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, अवशेष का भुगतान रोके या काटे गए वेतन का भुगतान सहित सहायक अध्यापक रामचंद्र और भभुआ प्रभारी प्रधानाचार्य छेदी लाल वर्मा के प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने संघ को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष शिवपूजन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेज तेजानी, मंत्री रामचंद्र सहित बालाराम, सुरेश कुमार, शिवकुमार चौरसिया, सुनील सिंह, संतोष कुमार, विनय कुमार, प्रकाश राव विनय पटेल, शिवकांत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed