{"_id":"674e06ea5acf98dde20a4a74","slug":"eight-people-including-brother-in-law-and-brother-in-law-injured-in-road-accidents-banda-news-c-212-1-sknp1006-118853-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसों में जीजा-साला समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसों में जीजा-साला समेत आठ घायल
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में जीजा-साला समेत आठ लोग घायल हो गए। इनको ट्राॅमा सेंटर से रेफर कर दिया गया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के महारानी गांव निवासी रामकुमार (30) जीजा बाबूपुर निवासी जालिम (35) के साथ निमंत्रण में अतर्रा गए थे। देर रात लौटते समय ई रिक्शा से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब निवासी सागर (18) साथी चमरौडी निवासी हर्ष (17) के साथ बहन की ननद की शादी में शामिल होने चिल्ला गांव जा रहे थे। चिल्ला के पास वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी बबली (26) और मौसेरे भाई बुद्धविलास (30) बाइक से गांव जा रहे थे। गांव के पास वाहन ने देर रात टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद (50) बेेटे पप्पू (19) के साथ काम से मनीपुर गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली के बड़ोखर गांव के पास सामने आए मवेशी से टकराकर घायल हो गए। घायलों का ओटी में इलाज कर उन्हें रेफर कर दिया गया है।
बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा चालक घायल
अतर्रा। कस्बे के बांदा रोड स्थित तथागत पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो ने ई-रिक्शा पर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक हस्तम गांव निवासी राज बहादुर (40) गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत स्कूल के पास स्थित बीएल नर्सिंगहोम में इलाज कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)