फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight more roadways buses went to conduct the third phase of elections

Banda News: तीसरे चरण का चुनाव कराने आठ और रोडवेज बसें गई

Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eight more roadways buses went to conduct the third phase of elections
बांदा। परिवहन निगम मांग के अनुरूप बांदा और चित्रकूट प्रशासन को रोडवेज बसें उपलब्ध करा रहा है। 22 बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी गई थीं। शुक्रवार को आठ और रोडवेज बसें भेज दी गईं। परिवहन निगम एआरएम कमल कुमार आर्य ने बताया कि 37 बसों की डिमांड है। उधर, बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि डिमांड के मुताबिक बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बताया कि बीएस-6 बसें ही प्रशासन को दी गई हैं। बताया कि चुनाव में लगाई गई बसों को लंबे रूट गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, प्रयागराज रूट से हटाया गया है। हालांकि संबंधित रूट बसों से खाली नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए बसों की संख्या कम हुई है। वहीं, दूसरी ओर रूटों पर बसें न चलने से सवारियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन




दो वर्ष से ज्यादा पुरानी बस नहीं चलेगी

एआरएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के द्वारा उन्हें जो आर्डर दिए गए हैं, उसमें स्पष्ट उल्लेख है कि चुनाव ड्यूटी में दो वर्ष से अधिक पुरानी बस किसी दशा में न भेजी जाए। एआरएम ने कहा कि लंबे रूट की बीएस-6 बसों को ही चुनाव ड्यूटी पर भेजा गया है, ताकि मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed