{"_id":"650f2c99e9a18f7d46062ba6","slug":"eight-more-dengue-patients-found-number-reaches-75-banda-news-c-212-1-sknp1006-2800-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के आठ और मरीज मिले, संख्या पहुंची 75","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के आठ और मरीज मिले, संख्या पहुंची 75
Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बांदा। डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को पैथोलॉजी जांच में आठ लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें दो भर्ती मरीज हैं, जबकि छह मरीज ओपीडी में आए थे।
पैथोलॉजी में 275 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें 32 डेंगू जांच के सैंपल लिए गए। उधर, ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की कतारें लगीं रहीं। फिजिशियन डॉक्टरों और बाल रोग विभाग में तकरीबन 400 मरीज वायरल फीवर के आए। जिला अस्पताल का ट्रामा सेंटर भी फुल रहा।
जांच में धुधंई, कमासिन निवासी आशा (50), बंगालीपुरा निवासी ऋषभ (15), स्वराज कालोनी निवासी अमन सेन (17), गूलर नाका निवासी अदीबा (18), भरुआ सुमेरपुर निवासी अजय (32), गाजीपुर, जसपुरा निवासी सुनील (18), खैराडा निवासी सुशील (15) व लखन कालोनी अतर्रा निवासी शुभलाभ (42) को डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें सुशील और शुभलाभ को भर्ती कराया गया है। इनकी प्लेट्लेटस 63 से 70 हजार के बीच पाई गई हैं।
विज्ञापन
फिजीशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल और डॉ. एसडी त्रिपाठी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की तादाद अच्छी खासी रही। इनकी ओपीडी में 400 मरीजों ने अपना इलाज कराया।
बांदा। शहर के मोहल्ला खूंटी चौराहा, अलीगंज, बंगाली पुरा, आवास विकास में 172 घरों का निरीक्षण किया गया। घरों में 739 पात्रों को देखा इनमें 12 घरों में एडीज मच्छर लारवा धनात्मक पाए गए। छह घरों को नोटिस दी गई। जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।