फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight accused arrested in gang rape case

Banda News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested in gang rape case
बांदा। महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल में फारवर्ड करने और घटना में सहयोग करने वाले आठ आरोपियों को बदौसा थाना पुलिस ने गुुरुवार की देर शाम गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी कल्लू के मोबाइल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो पाए जाने पर पुलिस पिछले 10 दिन से इस मामले की तफ्तीश कर रही थी। सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। हालांकि पीडि़त महिला का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। महिला चित्रकूट या हमीरपुर जिले की रहने वाली समझी जा रही है। घटना भी भदावल पंप कैनाल के आसपास की बताई गई है। इस मामले एसआई रवि कुमार ने कल्लू के खिलाफ सूचना और प्रौद्योगिकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर जिले भर में चर्चा का बाजार गरम था।
विज्ञापन


गुरुवार को बदौसा थाना पुलिस ने इस घटना में शामिल भदावल गांव निवासी रामधनी, रामसनेही, कल्लू, देवकुमार उर्फ चुन्नी, इंद्रजीत उर्फ लोभी, भगवानदीन उर्फ बोगा, पहाडिय़ा, चित्रकूट निवासी लवकुश व देवशरन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बदौसा विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो के विश्लेषण के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को न्यायालय से 14 दिन की रिमांड लेकर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में एसआई ब्रह्मदेव गोस्वामी, रवि कुमार, कांस्टेबिल लवकुश तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, शेर सिंह, गौरव कुमार, सुधीर यादव, मुकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed