फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Egg and saffron milk business heats up in the harsh winter

Banda News: कड़ाके की ठंड में गरमाया अंडा और केसर दूध का कारोबार

Tue, 23 Dec 2025 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Egg and saffron milk business heats up in the harsh winter
स्टेशन तिराहे पर स्थित दुकान में केसरिया दूध का लुत्फ लेते युवा। संवाद
बांदा। कोहरे के साथ पड़ रही कड़ाके की सर्दी से केसर दूध और अंडे की बिक्री बढ़ गई है। ऑनलाइन ऑर्डर में भी वेज बिरियानी, नूडल्स, सूप, बर्गर के ऑर्डर भी खूब आ रहे हैं।
विज्ञापन




कड़ाके की ठंड में अंडा बिक्री के साथ रेट में भी इजाफा हुआ है। अंडा दुकानदार राजकुमार पुरुषवाणी व अफजल ने बताया कि इन दिनों अंडे की ट्रे 220 रुपये में चल रही है। सैकड़े में इसका दाम 720 रुपये पहुंच गया है। एक पखवाड़े पूर्व अंडे की ट्रे 200 और सैकड़े में 680 रुपये चल रहा था। रोजाना लगभग 10 से 12 हजार अंडे की बिक्री में इजाफा भी हुआ है। जबकि पखवाड़े पूर्व प्रतिदिन छह से आठ हजार अंडे की रोजाना बिक्री होती थी।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन रोड मिठाई दुकानदार अभिनय बासु ने बताया कि इन दिनों शाम से रात तक केसर दूध की मांग बढ़ी है। ज्यादातर युवा केसर दूध पसंद कर रहे हैं। सप्ताह भर पहले जहां केसर दूध की रोजाना खपत 15 से 25 लीटर थी। अब रोजाना 50 से 60 लीटर केसर दूध की बिक्री हो रही है। खास बात तो यह है कि पिछली वर्ष 30 रुपये गिलास बिकने वाला केसर दूध अब 40 गिलास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के महेश्वरी देवी, बाबूलाल चौराहा, छावनी, कालू कुआं, गायत्री नगर अन्य स्थानों में खुले रेस्टोरेंट में ऑनलाइन ऑर्डर भी खूब आ रहे हैं दुकानदार फहीम, दिनेश, वीरू ने बताया कि इन दोनों सर्दी में ज्यादातर ऑर्डर पिज़्ज़ा, नूडल्स, सूप, बर्गर, और वेज बिरयानी के ऑर्डर ज्यादा आ रहे हैं। सर्दी में गरमा गरम फास्ट फूड युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

---------------

स्टेशन तिराहे पर स्थित दुकान में केसरिया दूध का लुत्फ लेते युवा। संवाद

स्टेशन तिराहे पर स्थित दुकान में केसरिया दूध का लुत्फ लेते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed