फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   education

मन शांत होगा तभी नए विषय पर होगी खोज

Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
education
बांदा। रिसर्च (खोज) प्रवृत्ति कॅरियर बनाती है। विदेशों का अनुसरण सिर्फ ज्ञान लेने के लिए ही करें। अपनी संस्कृति को आगे रखें और भविष्य में आगे बढ़ें। अध्यात्म का अध्ययन मन को शांत करता है। मन शांत होगा तभी आप नए विषय पर खोज कर सकेंगे। स्नातक और परास्नातक छात्राओं को यह टिप्स जेएनयू (नई दिल्ली) के प्रो.हरिराम मिश्र ने दिए। वह मंगलवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में ‘उच्च शिक्षा के बाद कॅरियर के विविध आयाम’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सवाल तैयार करें, सवालों का हल गुरुजनों और किताबों से हासिल करें।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने कहा कि कॅरियर बनने के बाद आने वाली दिक्कतें खुद खत्म हो जाएंगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी ने छात्राओं को लगन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि इससे कोई भी सर्वोच्च पद प्राप्त किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने रोजगार के विविध आयामों की जानकारी दी।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जयकुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. सपना, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. नीतू सिंह व डॉ. अस्तुति वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed