फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Earlier 50-60 DLs were made, now only one or two DLs are being made

Banda News: पहले बनते से 50-60 अब बन रहे एक-दो डीएल

Thu, 01 Aug 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Earlier 50-60 DLs were made, now only one or two DLs are being made
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग में वाहन टेस्ट सेंटर न होने और दलालों की सक्रियता घटने के कारण ड्राइविंग लाइलेंस भी नहीं बन पा रहे हैं। इस समय हर रोज एक से दो लाइसेंस ही जारी हो रहे हैं, जबकि आवेदन का औसत 100 से 150 तक है। पहले हर दिन 50 से 60 लाइसेंस बनते थे।
विज्ञापन

शहर के बबेरू रोड में पल्हरी में संचालित संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में शासन के निर्देश के बाद सख्ती की गई तो इसका असर लाइसेंस जारी करने में नजर आ रहा है। पहले जहां दलालों के माध्यम से हर रोज 50 से 60 लाइसेंस बनते रहे हैं। वहीं अब दलालों के हटने के बाद दो या तीन लाइसेंस ही जारी हो रहे हैं। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि डीटीआई (मोटर टेस्ट इंस्टीट्यूट) न होने के कारण लाइसेंस कम जारी हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टेस्ट लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की भी कमी है। लोग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन तो कर रहे हैं, पर उन्हें लाइसेंस नहीं जारी हो रहे हैं। वह दलालों के हाथ-पैर जोड़ रहे हैं, पर दलालों की एक भी नहीं चल रही है। एक दलाल ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस समय उनकी फाइलें आफिस में नहीं ली जा रही हैं। इसलिए उनके पास दस-दस आवेदन पड़े हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed