फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   E-rickshaws enter the streets, jam in the market

Banda News: गलियों से घुसे ई-रिक्शा, बाजार में लगा जाम

Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws enter the streets, jam in the market
बांदा। धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए बाजार के चारों तरफ पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। इसके बावजूद ई-रिक्शा गलियों के रास्ते बाजार में प्रवेश कर गए। इससे ग्राहकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में मंगलवार को करीब एक लाख से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। भीड़ उमड़ने के अनुमान से जिला प्रशासन ने बाजार में बड़े वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। गूलरनाका तिराहा, महेश्वरी देवी, कोतवाली रोड, छावनी चौराहे पर दो-दो सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे। धनतेरस पर भीड़ उमड़ी तो ई-रिक्शा चालकों की मनमानी दिखी। बाजार में रोक के बावजूद गलियों के रास्ते घुस गए। वहीं ठेलिया वाले भी जाम की वजह बने। दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक बाजार में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शंकर गुरू चौराहे से सब्जी मंडी रोड व छावनी चौराहे तक भीषण जाम का सामना करना पड़ा। कोतवाली रोड और चौक बाजार में भी लोग जाम से कराहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed