फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   E rickshaw driver returns bag full of money to police

Banda News: ई रिक्शा चालक ने पुलिस को लौटाया रुपयों से भरा बैग

Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver returns bag full of money to police
खप्टिहा कलां। पैलानी स्थित बैंक में साढ़े चार लाख जमा करने जा रही महिला का ई रिक्शा में रुपयों से भरा बैग छूट गया। ई रिक्शा चालक ने खुद पैलानी थाने पहुंचकर पूरा बैग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बैग मालिक को बुलाकर ई रिक्शा चालक के सामने बैग को उसे सौंप दिया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव की रहने वाली जयरानी अपने दामाद के साथ 4.5 लाख रुपये लेकर पैलानी में बैंक में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान रुपयों से भरा बैग एक ई-रिक्शा पर छूट गया। जब काफी खोजबीन करने के बाद ई-रिक्शा व बैग नहीं मिला तो महिला ने थाना पैलानी आकर इसकी सूचना थाने पर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान ही ई-रिक्शा चालक बदलूराम निवासी तनगामऊ थाना जसपुरा ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि कल एक महिला का बैग उसके ई-रिक्शा में छूट गया था। जिसमें रुपये हैं। पुलिस द्वारा बैग को बरामद कर रुपए को महिला को सुपुर्द कर दिया गया है। महिला द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद दिया गया। सभी लोगों द्वारा ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी व मानवता की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed