फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   E-rickshaw driver killed after colliding with Nilgai, four injured

Banda News: नील गाय से टकराया ई-रिक्शा चालक की मौत, चार घायल

Mon, 25 Nov 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed after colliding with Nilgai, four injured
बांदा। सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इसके अलावा ई-रिक्शा में सवार तीन सवारियां भी घायल हो गईं। उधर, ई रिक्शा के पीछे के चल रहे बाइक सवार दो लोग भी नील गाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी मंजे (34) ई-रिक्शा चलाता था। रविवार की दोपहर ओरन से सवारियां भरकर बबेरू जा रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुंफुदी गांव के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गईं। इनसे टकराकर ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक और उसमे सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, ई रिक्शे के पीछे आ रहे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कौहांरा गांव निवासी मिथलेश (28) व सुमित (16) भी नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। ई रिक्शा चालक को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मंजे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साले कुबेर ने बताया कि मंजे के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। पत्नी सुनीता है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed